Since: 23-09-2009

  Latest News :
तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   पर्याप्त संसाधनों के बिना मुफ्त उपहार का वादा करने से बचें राजनीतिक दल : नायडू.   आरक्षण व संविधान खत्म करने की अफवाह फैला रहा है विपक्षी गठबंधन : मोदी.   तिहाड़ में बंद अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी.   प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा रैली में दिए बयान पर बिफरा विपक्ष.   बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित.   कांग्रेस विधायक का अनोखा प्रदर्शन.   चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा घर के उड़े परखच्चे.   कार ने बाइक को टक्कर मारी दो युवकों की मौत.   कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय के दामाद का निधन.   हार्वेस्टर पुल से गिरा तीन मृत.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.   मोदी का कांग्रेस पर प्रहार बोले- कुछ लोग खुद को भगवान राम से बड़ा मानने लगे.   बंगुरसिया के पास कार पलटने से एक की मौत.   मारे गए 29 नक्सलियों पर कुल ईनाम की राशि हुई सार्वजनिक.   नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा दो-तीन वर्षों में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे : अमित शाह.   मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास : नड्डा.  
12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिपः मप्र ने दर्ज की दूसरी जीत
bhopal, 12th Senior National, Women

भोपाल। भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 में मध्यप्रदेश की टीम ने सोमवार को अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मध्यप्रदेश हॉकी ने चंडीगढ़ को 5-1 से हराया। हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और झारखंड ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

 

महिला हॉकी प्रतियोगिता में चौथे दिन सोमवार को पांच मैच खेले गए। मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच खेला गया मैच एकतरफा रहा, जिसमें मध्यप्रदेश की टीम ने फील्ड गोल और पेनेल्टी कार्नर से 5 गोल किए। मध्यप्रदेश की मनीषा चौहान ने मैच के 20वें मिनिट में पेनेल्टी कार्नर से पहला गोल किया। सविता ने 26वें मिनिट में फील्ड गोल से दूसरा गोल किया। मध्यप्रदेश टीम की नीलू दादिया ने 30वें मिनिट में तीसरा गोल किया। मैच के 35वें मिनिट में चंडीगढ़ की प्रियंका ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। मध्यप्रदेश की ज्योति पाल ने 57वें मिनिट में फील्ड गोल कर चौथा गोल किया और 60वे मिनिट में मध्यप्रदेश टीम की कप्तान नीरज राणा ने पाँचवां गोल कर मध्यप्रदेश को जीत दिलायी।

 

वहीं, अन्य मैचों में हरियाणा की हॉकी टीम ने असम को 7 के मुकाबले 1 गोल से हराया। पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 6-0 से, महाराष्ट्र ने राजस्थान को 4-0 से और झारखंड ने एक तरफा मैच खेलते हुए 10-0 से आंध्र प्रदेश को परास्त किया।

 

भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप में मंगलवार, 10 मई को 2 मैच खेले जाएंगे। सुबह 7 बजे हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और केरल के बीच और 8:45 बजे तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मध्य मुकाबले होंगे।

MadhyaBharat 9 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.