Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से किया स्वास्थ्य संवाद
bhopal, Health Minister ,Dr. Choudhary, interacted

भोपाल। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को छिन्दवाड़ा और कटनी जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से वीडियो कॉल कर स्वास्थ्य संवाद किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी प्रति सप्ताह सोमवार के दिन 2 जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से वीडियो कॉल कर स्वास्थ्य संवाद करते हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने छिन्दवाड़ा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज नीरज गोहिया, कलावती बाई, शिखा दीक्षित और अंजू वंदेवाल से वीडियो कॉल पर चर्चा की। अस्थि रोग वार्ड में भर्ती नीरज गोहिया और कलावती बाई ने बताया कि पैर में फ्रेक्चर होने के कारण अस्पताल आना पड़ा। अस्पताल में मिले उपचार से अब काफी आराम है। शिखा दीक्षित और अंजू वंदेवाल ने बताया कि उन्हें प्रसव के लिये भर्ती कराया गया था। अब वह पूरी तरह ठीक हैं। शिखा दीक्षित ने बताया कि उनके परिवार के पास संबल कार्ड है और उन्हें संस्थागत प्रसव पर 16 हजार रुपये की राशि मिलेगी। मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है, नि:शुल्क उपचार मिल रहा है।

 

कटनी जिला चिकित्सालय के गॉयनिक वार्ड में भर्ती द्रोपदी रजक, शशि सेन, दुर्गा बर्मन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी को बताया कि उन्हें असपताल से दवाइयाँ नि:शुल्क मिल रही हैं। चिकित्सकों और अन्य स्टॉफ का व्यवहार बहुत अच्छा है। बिस्तर की चादर रोजाना बदली जाती है। अस्पताल से दोनों टाइम भोजन और नाश्ता मिलता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मरीजों से चर्चा के बाद छिन्दवाड़ा और कटनी जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन और आरएमओ से अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।

MadhyaBharat 9 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.