Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
पत्नी ने दर्ज कराई कांग्रेस विधायक के लापता होने की रिपोर्ट
katni, Wife filed ,missing report , Congress MLA

कटनी। कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र सिंह उर्फ बसंत सिंह मंगलवार सुबह अचानक गायब हो गए। उनके अचानक गायब होने पर उनकी पत्नी ने बड़वारा थाना पहुंचकर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की, लेकिन दोपहर में पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने बयान जारी कर बताया कि विधायक का पता चल गया है। वे लापता नहीं हुए बल्कि नई गाड़ी से छत्तीसगढ़ के एक मंदिर में दर्शन करने के लिए गए हैं।

 

बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 2.30 बजे विधायक विजय राघवेंद्र सिंह अपने घर गए थे। इसके बाद सुबह लगभग 5.30 बजे पत्नी से फार्म हाउस जाने को कहकर अपनी बिना नंबर की थार गाड़ी से सुड्डी स्थित अपने फार्म हाउस आए। यहां से ही उनका मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस विधायक को तलाशने के लिए सुड्डी स्थित फार्महाउस गई, लेकिन उनका वहां भी पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उनको ढूढने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं चला सका है।

 

इधर, विधायक के गायब होने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह बताया कि विधायक के गायब होने की जानकारी लगी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि उमरिया के आसपास उनकी लोकेशन ट्रेस की गई है। इसी आधार पर पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर पता करने में जुटी रही।

 

पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने बताया कि विधायक की पत्नी द्वारा गुमगुदशी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उनके परिजनों, पार्टी के पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों से चर्चा के बाद उनका पता लगा लिया गया है। विधायक से बात हुई है और उन्होंने बताया कि वे सुरक्षित है। विधायक कोरिया जिले के बैकुंटपुर में थाना पटना के अंतर्गत एक मंदिर में दर्शन के लिए गए हैं वे जल्द घर लौट रहे हैं।

MadhyaBharat 10 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.