Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
सीनियर नेशनल वुमन हॉकीः छत्तीसगढ़, राजस्थान और आंध्र ने जीते अपने मैच
bhopal,Senior National Women

भोपाल। राजधानी भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप के छटवें दिन बुधवार को पांच मैच खेले गए। इनमें चंडीगढ़, असम, छत्तीसगढ़, राजस्थान और आंध्रप्रदेश की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

 

प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए पहले मैच में चंडीगढ़ की टीम ने बिहार को 6-2 के अंतर से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में असम ने 8-0 से बंगाल पर आसान जीत दर्ज की। इसी तरह तीसरा मैच छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के बीच खेला गया, जिसमें छत्तीसगढ़ ने 7-1 से जीत हासिल की। शाम को खेले गए पहले मैच में राजस्थान ने उत्तराखंड को 3-1 से और दूसरे मैच में आंध्र प्रदेश ने 16 गोल कर पुदुच्चेरी के विरुद्ध जीत हासिल की। पुदुच्चेरी की टीम कोई भी गोल नही कर सकी।

 

प्रतियोगिता में गुरुवार, 12 मई को चार मैच खेले जाएँगे। पहला मैच कर्नाटक और अंडमान एंड निकोबार, दूसरा तमिलनाडु और अरूणाचल के मध्य, तीसरा उत्तरप्रदेश और गुजरात तथा चौथा मैच दिल्ली और गोवा के बीच खेल जाएगा।

MadhyaBharat 11 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.