Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है भारतः केन्द्रीय मंत्री चन्द्रशेखर
bhopal,India , being established ,electronic nation, Union Minister Chandrashekhar

भोपाल। केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने ग्रामीण जनजातीय तकनीकी प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को नई दिल्ली से वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने क्रिस्प की कार्य-प्रणाली की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद इलेक्ट्रॉनिक वेल्यू और उत्पादन पर विश्व में गहरा प्रभाव पड़ा है। भारत एक इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्र के रूप में तेजी से विश्व पटल पर अपना स्थान बना रहा है। वर्ष 2014 में भारत में एक लाख करोड़ रुपये मूल्य की इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उत्पादन हो रहा था, जो आज बढ़कर 6 लाख करोड़ पहुँच चुका है।

जनजातीय पाठ्यक्रम-प्रयोगशाला का शुभारंभ

केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के विशेष सचिव अतुल तिवारी ने शुक्रवार को क्रिस्प में ग्रामीण जनजातीय तकनीशियन प्रशिक्षण की प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। तिवारी और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेदमणि तिवारी ने प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का विमोचन भी किया।

 

अतुल तिवारी और वेदमणि तिवारी ने गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों से प्रशिक्षण के लिये आए विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने क्रिस्प में चल रहे डीआरडीओ वैज्ञानिकों के हायड्रोलिक्स प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थी को अपने गाँव से दूर नहीं जाना पड़ेगा। वह अपने गाँव में जाकर इस हुनर द्वारा आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने एयर कंडिश्नर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से संबंधित प्रशिक्षण के उपकरणों का जायजा भी लिया। इस मौके पर क्रिस्प के प्रबंध संचालक डॉ. श्रीकांत पाटिल और संचालक अमोल वैद्य उपस्थित थे।

MadhyaBharat 13 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.