Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है : शिवराज.   मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान.   छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया मतदान.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने भोपाल पहुंचीं स्मृति ईरानी
bhopal, Smriti Irani ,reached Bhopal

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन मुख्य उद्बोधन देने कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भोपाल पहुंची। रविवार सुबह एयर एंडिया की नियमित उड़ान से राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचते ही भाजपा नेताओं एवं महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने उनकी आत्मीय अगवानी की।

इसके साथ ही मंत्री ईरानी का एयरपोर्ट पर स्वागत करने तमाम भाजपा महिला कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के साथ कई पुरुष नेता भी पहुंचे थे। भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, महामंत्री जगदीश यादव, मंडल अध्यक्ष योगेश वासवानी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश राजपूत एवं भोपाल नगर निगम के पूर्व महापौर आलोक शर्मा भी केंद्रीय मंत्री की अगवानी करते हुए देखे गए ।

 

https://www.youtube.com/watch?v=DA5PG6Rkmfo

उल्लेखनीय है कि सीहोर में चल रहे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का आज तीसरा दिन है । इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश का मुख्य मार्गदर्शन देश भर से एकत्र हुईं भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को मिला है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के अपने संबोधन में कहा था कि राष्ट्र का वैभव आम आदमी पर निर्भर करता है। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी जैसे विचारों पर चलकर ही एक देश एक विचार बनता है। विश्व एक परिवार है और इसे आगे ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि संगठन में निस्वार्थ भावना से कार्य करना चाहिए इससे निपुणता आती है। भले ही कुल जनसँख्या का लगभग 50 प्रतिशत भाग महिलाओं का है, लेकिन समाज में शांति एवं सदाचार स्थापित करने में उनका योगदान इससे कही ज्यादा है। महिलाओं के पास कुछ ऐसी ईश्वरीय शक्तियां है, जो आमतौर पर पुरुषों में नहीं पायी जाती और इन्ही शक्तियों एवं अपने कार्यकौशल की बदोलत आज समाज में आगे आकर बहनों ने अपना एक सर्वमान्य एवं सम्माननीय स्थान बनाया है।

 

केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने भारतीय जनता पार्टी की महिला सशक्तिकरण में योगदान का विषय रखा और विभिन्न प्रकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि घरेलू महिलाओं को उद्योग से कैसे जोड़ा जा सकता है। भारतीय महिला कानून की विशेषज्ञ मोनिका अरोरा ने भारतीय महिला कानून विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं कैसे न्याय पाने के लिए लडाई लड सकती है। यूजीसी की सदस्य सुषमा यादव ने राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं के योगदान की बात कहते हुए कहा कि राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है। हेलेस्टिक डेव्हलपमेंट ऑफ पर्सनलिटी के रवि साठे ने अपने संबोधन में कहा था, महिलाओं को व्यक्तित्व विकास और संचार के महत्व की बाते बतायी। उन्होंने व्यक्तित्व विकास और कौशल विकास का मार्गदर्शन दिया। इसी तारतम्य में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मुख्य उद्बोधन यहां हो रहा है।

MadhyaBharat 15 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.