Since: 23-09-2009

  Latest News :
21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अनशन जारी.   देशभर में बारिश का असर, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट.   सुप्रीम कोर्ट: \'सेकेंड क्लास\' यात्री नहीं, सिर्फ कोच की श्रेणी.   देश के 60% हिस्से में फिर बदला मौसम, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट.   20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश.   गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार.   जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर.   एमपी में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, सीएम बोले- एक ही शादी को मिलेगी कानूनी मान्यता.   केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर.   वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान.   ग्वालियर-चंबल में उमस से राहत के आसार, 18 जुलाई से बारिश की संभावना.   ग्वालियर का \'मिनी पुरी\': 180 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा और अनोखी परंपराएं.   फर्जी मेडिकल डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क, हर महीने जांच में सामने आ रहे नकली प्रमाणपत्र.   महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल.   राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही कांग्रेस.   री-NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर.   1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा.  
बिजली अधिकारी बनकर ठगी का मामला
व्यापारी से 22 हजार की ठगी

व्यापारी से 22 हजार की ठगी 

बिजली कंपनी का अधिकारी बनकर व्यापारी से 22 हजार की ठगी का मामला सामने आया है।  मीटर से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर तीन लाख रुपये जुर्माने की धमकीदी थी।  मामला जबलपुर के बस स्टैंड की है ।  बिजली कंपनी का अधिकारी बनकर चार जालसाजों ने मिष्ठान विक्रेता से 22 हजार रुपये ठग लिए। कटंगी थाने में पीड़ित व्यापारी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। एक जालसाज को पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है की मिठाई दुकान के कारखाने में कर्मचारी विमल पाल मौजूद था। तभी चार व्यक्ति वहां पहुंचे और स्वयं को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया। चारों दुकान में लगे मीटर की जांच करने लगे। जिसके बाद कहा कि मीटर से छेड़छाड़ की गई है। प्रकरण दर्ज होने पर तीन लाख रुपये जुर्माना है।  इसके साथ ही तीन साल की सजा काप्रावधान है। फर्जी प्रकरण को दबाने के लिए   50 हजार रुपये  लिए कहा गया।  डरे सहमे व्यापारी ने 22 हजार रुपये चारों को दे दिए। लेकिन अगले दिन जैसे ही चारों ठग दूसरी दुकान पहुंचे। संचालक पवन सेन को चारों की हरकत पर संदेह हुआ।  जिसके बाद पवन चारों से विवाद करने लगा। तब तक अन्य व्यापारी वहां एकत्र हो गए। व्यापारियों की भीड़ देखकर तीन लोग भाग गए, परंतु मोहम्मद अब्दुल आसिफ खान पिता मोहम्मद अली खान 45 साल निवासी तिलक वाई सराफा खटीक मोहल्ला को पकड़ लिया गया। चंगुल में फंसे आसिफ ने स्वीकार कर लिया कि वह तीन अन्य लोगों के साथ व्यापारियों से ठगी कर रहा था, जिसके बाद उसे पकड़कर थाने ले जाया गया। पुलिस ने आसिफ व उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कर ली। व्यापारी की सूझ बूझ से व्यापारी खुद तो ठगी होने के शिकार से बचा ही  . उसने अन्य व्यापारियों को भी इससे बचा लिया।  

MadhyaBharat 20 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.