Since: 23-09-2009

  Latest News :
महानदी नाव हादसे में अबतक सात शव बरामद.   पहले चरण के चुनाव में ही मतदाताओं ने इंडी गठबंधन को नकार दिया: मोदी.   राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   कांग्रेस प्रत्याशी नीटू के भाई पर गोलियां चलाकर प्राणघातक हमला .   कमलनाथ का छिंदवाड़ा मॉडल खोखला: सीएम डॉ यादव.   मध्यप्रदेश में तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना.   चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों की बस पलटी.   हिंदू लड़की को घर में बंधक बनाकर दरिंदगी करता रहा अयान पठान.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
18 लाख किसानों के खाते में कल डाले जाएंगे 76 करोड़
रायपुर

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिलेगा लाभ 

शनिवार को रायपुर जिले के एक लाख 18 हजार किसानों के खातों में 76 करोड़ रुपये डाले जाएंगे। रायपुर जिले प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया की राशि  राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दी जाएगी।  शनिवार को रायपुर जिले के एक लाख 18 हजार किसानों के खातों में 76 करोड़ रुपये डाले जाएंगे। कार्यक्रम शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही महिला स्वसहायता समूहों की सामग्रियों की बिक्री के लिए सी मार्ट बनाया जाएगा। चौबे ने शासन की प्राथमिकता वाली विभिन्ना योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। समय सीमा अंतर्गत निराकृत किये जाने वाले राजस्व प्रकरण, नजूल पट्टों पर भूस्वामी अधिकार दिए जाने संबंधी आवेदनों के निराकरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण, निकायों की संपत्ति के विक्रय से प्राप्त आय, ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना, सी-मार्ट की स्थापना, आगामी खरीफ सीजन में धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग के अधिकारी राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण भी करें। महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाई गई वस्तुओं की बिक्री के लिए सी मार्ट बनाया जाए। खारुन नदी के किनारे पौधारोपण करने, कृष्ण वाटिका बनाने को भी कहा गया है । मंत्री चौबे ने  कहा कि चारों उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के पास 71 सींटें हैं। अगले चुनाव में भी हमारा टारगेट यही है.  सरकारी  योजनाएं भी उपलब्धियों वाली हैं। इन्हें जनता पसंद कर रही है। जहां तक भाजपा का सवाल है, वह चिंता करे। वो कांग्रेस के बारे में न सोचे।  इस बार भी जनता कांग्रेस को ही पसंद करेगी। 

MadhyaBharat 20 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.