Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
पूर्व सीएम रमन सिंह का अपनी ही पार्टी पर निशाना
पूर्व सीएम रमन सिंह

 अध्यक्ष पद के लिए नेताओं ने कपड़े सिलवा लिए हैं 

छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष बदलने पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने ही लोगों की चुटकी लेते हुए कहा की अध्यक्ष पद की दौड़ में कई नेता शामिल है। कुछ ने तो कपड़े भी सिलवा लिए हैं। वहीं कांग्रेस ने इसपर कहा की बीजेपी में गुटबाजी चरम पर है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने की इच्छा पाले बैठे पार्टी के नेताओं पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और  पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने निशाना साधा  है। रमन सिंह जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने  गए थे। उन्होंने कहा वर्तमान टीम का कार्यकाल अभी बहुत बाकी है। कई लोग अध्यक्ष बनने की इच्छा पाले हुए हैं। अब अध्यक्ष बनने की इच्छा किसको नहीं होती, कुछ तो कपड़े भी सिलवा लिए हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा।  एक सवाल  के जवाब में उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे का जादू है। शायद इसे भूपेश बघेल नहीं जानते हैं।   इसीलिए कांग्रेस की हालत खराब है। कांग्रेस की नीति और सोच के चलते ही आज कांग्रेस सभी राज्यों से खत्म होती जा रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और कहा की  ...  इनके निगाह में हमेशा देश  के जलने की ही कल्पना होती है। कांग्रेस का 50 वर्षों से यही एजेंडा है लोगों को भड़काना, उनके मन में डर पैदा करना है, ताकि लोग कांग्रेस से जुड़े। गौरतलब है की लंदन में राहुल गाँधी ने कहा था की भाजपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है, एक चिंगारी से आग भड़क सकती है।  उधर कांग्रेस ने भाजपा को लेकर कहा कि भाजपा में इन दिनों गुटबाजी चरम पर है।  राज्य में इस समय भाजपा नेतृत्व के संकट से जूझ रही है और पार्टी में नेता दिन-रात एक दूसरे को नीचा दिखाने की जुगत में लगे रहते हैं।  नेता में आपस में नहीं बनती।  सब बटे हुए हैं। 

MadhyaBharat 22 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.