Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
बदला मौसम का मिजाज
बदला मौसम का मिजाज

 बादल छाने से मिली रहत 

छत्‍तीसगढ़ में भारी गर्मी के बीच अब मौसम ने करबट ली है। सुबह से आसमान में धूप-छांव का खेल जारी था। दोपहर तक तेज हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया। तापमान में भी दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सही साबित हुआ। मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई थी। रायपुर के अलावा प्रदेश के दूसरे जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। इससे पहले नौतपा के प्रथम दिन बुधवार को सूर्यदेव का प्रचंड रूप नहीं दिखा। द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला है और इसके चलते प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार की रात बारिश हुई। बुधवार को भी हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने से नौतपा का पहला दिन कम तपा।  गुरुवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और नौतपा पिछले वर्षों की तुलना में कम तपाएगा।मौसम का मिजाज बदलने से बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार दुर्ग का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

MadhyaBharat 26 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.