Since: 23-09-2009

  Latest News :
तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   पर्याप्त संसाधनों के बिना मुफ्त उपहार का वादा करने से बचें राजनीतिक दल : नायडू.   आरक्षण व संविधान खत्म करने की अफवाह फैला रहा है विपक्षी गठबंधन : मोदी.   तिहाड़ में बंद अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी.   प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा रैली में दिए बयान पर बिफरा विपक्ष.   बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित.   कांग्रेस विधायक का अनोखा प्रदर्शन.   चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा घर के उड़े परखच्चे.   कार ने बाइक को टक्कर मारी दो युवकों की मौत.   कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय के दामाद का निधन.   हार्वेस्टर पुल से गिरा तीन मृत.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.   मोदी का कांग्रेस पर प्रहार बोले- कुछ लोग खुद को भगवान राम से बड़ा मानने लगे.   बंगुरसिया के पास कार पलटने से एक की मौत.   मारे गए 29 नक्सलियों पर कुल ईनाम की राशि हुई सार्वजनिक.   नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा दो-तीन वर्षों में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे : अमित शाह.   मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास : नड्डा.  
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल दौरे पर
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल दौरे पर

शिवराज वीडी शर्मा के नेतृत्व में चुनाव 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल दौरे पर आये हुए हैं।  भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया-राहुल ग़ांधी  को ED के नोटिस पर कहा की चेहरा गड़बड़ है और वे आईना साफ कर रहे हैं।   कभी आपने देखा कि कोई मुजरिम बोले कि मैं बेईमान हूं।   उन्होंने कहा  राहुल गांधी न तो इंडियन, न नेशनल, न कांग्रेस के रह गए हैं।   कांग्रेस तो भाई-बहन की पार्टी है।   राहुल की भारत में कोई सुनता नहीं है इसलिए वे लंदन जाकर बोलते हैं।  कांग्रेस, कमीशन, करप्शन साथ-साथ चलते हैं। जेपी नड्डा ने कहा शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा की जोड़ी के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।   शिवराज जी के नेतृत्व में अच्छी सरकार चल रही है।   जम्मू कश्मीर को लेकर BJP अध्यक्ष ने कहा- अब वहां चुनाव शांति से हो रहे हैं। इसीलिए वहां के नेताओं में फ्रस्ट्रेशन है।  भारत सरकार जम्मू-कश्मीर को मेन स्ट्रीम में लाने के लिए कटिबद्ध है।   CAA पर कहा- यह कॉमन सिटीजन को टच नहीं करता।  जो लोग बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान से रिलीजियस बेसिस पर भारत आए हैं, उनको सिटिजनशिप राइट देने के लिए लाया जा रहा है। पी नड्डा ने कहा कोरोना काल में जब नेता ट्विटर पर मिलते थे, उस समय भारतीय जनता पार्टी ने जनता के बीच काम किया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 करोड़ 74 लाख परिवार और गरीब लोगों को 5 लाख रुपए का सालाना हेल्थ कवर आयुष्मान भारत योजना के तहत देने का काम किया है।  गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत मध्य प्रदेश में 43.53 लाख मीट्रिक टन अनाज वितरित किया गया है।  उन्होंने नेताओं के रिश्तेदारों  को जिम्मेदारी देने को लेकर कहा की  कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पहुंचे।   जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।   इस दौरान उन्होंने केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की की योजनों को लेकर कहा कि।  केंद्र और राज्य की योजनाओं के चलते गरीबी घटी है।  देश में कोरोना के बाद भी आज जीडीपी अच्छी स्थिति में हैं  . नड्डा ने इस मौके पर कांग्रेस के साथ अन्य पार्टियों पर भी निशाना साधा और कहा सभी पार्टियों में जगह परिवारवाद चल रहा है।  

MadhyaBharat 1 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.