Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन में कुल 755 पदों की नामांकन प्रक्रिया
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू

755 पदों के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू 

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन में कुल 755 पदों के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और मास्टर टेनर्स का प्रशिक्षण् प्रारम्भ किया गया।यह प्रशिक्षण  वीडियो कांफ्रेंसिंग के मध्यम से  किया गया। इसमें राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने निर्वाचन कार्य को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता एवं सजगता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि राज्य के 28 जिलों में सात जनपद पंचायत सदस्य, 118 सरपंच व 630 पंच के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कराया जा रहा है। नामनिर्देशन पत्रों की प्राप्ति, संवीक्षा, प्रतीक चिन्ह का आवंटन आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा कि यह चुनाव छोटा है लेकिन जवाबदारी बड़ी है। इसलिए सावधानी से सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करें। उन्होंने ओनो और जाबो कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। ओनो साफ्टवेयर का शत-प्रतिशत प्रयोग करने का कहा। उन्होंने कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का निर्देश भी दिया और कहा कि मतदान दलों को इसके लिए मास्क आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। आयुक्त ने कहा कि उप निर्वाचन के दौरान आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं। चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग पूरी तरह सतर्क है। 

MadhyaBharat 4 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.