Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का सरकार पर निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का सरकार पर निशाना

PEB में गड़बड़ी को लेकर सरकार को घेरा 

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की शिक्षक भर्ती परीक्षा वर्ग तीन में जो गड़बड़ी हुई थी, उसकी जांच का खुलासा सरकार करे। लाखों युवाओं ने इस परीक्षा में भाग लिया था। बेरोजगार के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के जो भी दोषी हैं, उन्हें न सिर्फ बेनकाब होना चाहिए बल्कि सरकार को उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए! पर ऐसा न करके उन्हें बचाया जा रहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने लगाया। कमलनाथ ने  ट्वीट किया कि भाजपा सरकार जांच के नाम पर समय खराब करके प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जब जांच हो चुकी है तो फिर सरकार को निर्णय लेने में क्या परेशानी है। संगठित तरीके से अंजाम दिए गए इस घोटाले ने एक बार फिर प्रदेश में नौकारियों के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षाओं को कठघरे में खड़ा कर दिया है। यदि अब भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो इससे गड़बड़ी करने वालों के हौसले बुलंद होंगे। जिन युवाओं ने परीक्षा दी, उन्हें न्याय कब मिलेगा, यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। कमल नाथ ने सरकार से इस मामले में तत्काल निर्णय लेने की मांग की। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस इन दिनों सरकार को आड़े हाथों ले रही है।

MadhyaBharat 5 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.