Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
उत्तराखंड में बस हादसे में पन्ना के 25 लोगों की मौत
उत्तराखंड में बस हादसे में पन्ना के 25 लोगों की मौत

पार्थिव शरीर एयरफोर्स के विमान से खजुराहो लाया जाएगा 

 

उत्तराखंड में बस हादसे में पन्ना के लोगों का निधन हो गया। लोगों के पार्थिव शरीर एयरफोर्स के विमान से खजुराहो लाए जाएंगे। जहां से इन्हें पन्ना लाया जाएगा। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर गहरा दुःख जताया है।  उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर 3:30 बजे तक एयरफोर्स का विमान खजुराहो एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। यहां गाड़‍ियों के जरिए पार्थिव देह को तुरंत उनके गांव लाया जाएगा।  गौरतलब है कि हादसे के समय यात्री यमुनोत्री के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। जहां वे दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।  हुए यात्री चार धाम की यात्रा के लिए निकले थे। ड्राइवर हीरा सिंह के अनुसार स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण उसने बस को पहाड़ी की ओर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन अनियंत्रित बस पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। घटना के दूसरे दिन सोमवार को पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र द्वारा मृतकों और घायलों की सूची अधिकृत रूप से उपलब्ध करा दी गई है। जिसमें हादसे के शिकार हुए अधिकांश व्यक्ति पन्ना जिले की सिमरिया तहसील अंतर्गत के रहवासी हैं। पन्ना जिला प्रशासन द्वारा जारी गई सूची में मृतकों की संख्या 25 बताई गई है, तो वहीं घायलों की संख्या 3 बताई गई है।  हादसे में मौत को लेकर  गांव में शोक का माहौल है।  

MadhyaBharat 6 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.