Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा रैली में दिए बयान पर बिफरा विपक्ष.   हाई कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व जस्टिस गांगुली ने मांगा ममता बनर्जी का इस्तीफा.   बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी श्रमिक एक्सप्रेस में हुआ ब्लास्ट.   सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुंभाणी का नामांकन रद्द.   ममता सरकार पर बरसे राजनाथ.   कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला किया : नरेन्द्र मोदी.   कार ने बाइक को टक्कर मारी दो युवकों की मौत.   कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय के दामाद का निधन.   हार्वेस्टर पुल से गिरा तीन मृत.   लव जिहाद के मामले में हिंदू यवती के साथ दरिंदगी करने वाले के घर पर चला बुलडोजर.   कार ने बाइक को मारी टक्कर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत.   जो नेता खुद जीतने में सक्षम न हो वो कांग्रेस को क्या जिताएंगेः शिवराज.   नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा दो-तीन वर्षों में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे : अमित शाह.   मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास : नड्डा.   नक्सलियों के प्रेशर आईईडी विस्फोट से ग्रामीण युवक की मौत.   रायपुर : प्रदेश में आंधी के साथ बारिश की संभावना.   आज का भारत आतंकवाद और नक्सलवाद के सामने घुटने नहीं टेकता: आदित्यनाथ.   बीजापुर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर.  
किसानों की सहमति के बाद भूमि अधिग्रहण
किसानों की सहमति के बाद भूमि अधिग्रहण

लैंड पूलिंग योजना के तहत भूमि अधिग्रहण 

निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने के लिए किसानों से सहमति के आधार पर भूमि ली जाएगी। मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास द्वारा  इसमें भूमि का अधिग्रहण लैंड पूलिंग योजना के तहत किया जाएगा। इंदौर-पीथमपुर निवेश क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए जिन किसानों से भूमि ली जाएगी, उन्हें भूमि की कलेक्टर दर के हिसाब से बीस प्रतिशत राशि नकद दी जाएगी। शेष 80 प्रतिशत राशि के बराबर की विकासित भूमि दी जाएगी। इसके साथ ही भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बहु उत्पाद कंपनियों को भूमि आवंटित की जाएगी। इसमें महिला उद्यमियों को प्राथमिकता मिलेगा। यह निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। पीथमपुर  क्षेत्र में लैंड पूलिंग योजना के अंतर्गत सेक्टर चार, पांच और छह को विकास को ध्यान में रखते हुए किसानों से आपसी सहमति के आधार पर द्वितीय चरण में पांच सौ हेक्टेयर का अधिग्रहित किया जाना है। 124 किसान और अन्य भू-स्वामियों से सहमति प्राप्त हो चुकी है। बताया जा  है कि  जिस व्यक्ति की भूमि राष्ट्रीय या राज्य के राजमार्ग से पहुंच मार्ग पर उपलब्ध कराई जाएगी  उनको विकसित भूमि हाइवे के नजदीक उपलब्धता के आधार पर मिलेगी। भूमि अधिग्रहण के एवज में 153 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को मिलेगा। 

MadhyaBharat 7 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.