Since: 23-09-2009

  Latest News :
तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   पर्याप्त संसाधनों के बिना मुफ्त उपहार का वादा करने से बचें राजनीतिक दल : नायडू.   आरक्षण व संविधान खत्म करने की अफवाह फैला रहा है विपक्षी गठबंधन : मोदी.   तिहाड़ में बंद अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी.   प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा रैली में दिए बयान पर बिफरा विपक्ष.   बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित.   कांग्रेस विधायक का अनोखा प्रदर्शन.   चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा घर के उड़े परखच्चे.   कार ने बाइक को टक्कर मारी दो युवकों की मौत.   कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय के दामाद का निधन.   हार्वेस्टर पुल से गिरा तीन मृत.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.   मोदी का कांग्रेस पर प्रहार बोले- कुछ लोग खुद को भगवान राम से बड़ा मानने लगे.   बंगुरसिया के पास कार पलटने से एक की मौत.   मारे गए 29 नक्सलियों पर कुल ईनाम की राशि हुई सार्वजनिक.   नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा दो-तीन वर्षों में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे : अमित शाह.   मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास : नड्डा.  
हसदेव अरण्य को लेकर सियासत जारी
हसदेव अरण्य को लेकर सियासत जारी

सीएम -सिंह देव नहीं चाहते तो पेड़ क्या डंगाल तक नहीं कटेगा

 

हसदेव अरण्य को बचाने के लिए एक ओर ग्रामीण कर रहे हैं तो वहीं इसे लेकर प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने  आया है। बघेल ने कहा, मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं चाहते हैं तो पेड़ क्या डंगाल तक नहीं कटेगा। गोली चलाने की नौबत नहीं आएगी। गोली चलाने वाले पर ही गोली चल जाएगी। हसदेव अरण्‍य के मुद्दे पर भाजपा के विरोध को लेकर उन्‍होंने कहा, खदान आबंटन का काम केंद्र सरकार का है। भाजपा को केंद्र सरकार के सामने  विरोध करना  चाहिए। भाजपा की ओर से सवाल उठाना भी गलत है। भाजपा का विरोध करना बीजेपी का दोहरा चरित्र दर्शाता है। विरोध दिल्ली में होना चाहिए।  भाजपा ने हसदेव अरण्य के मुद्दे पर छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

वहीं इस मामले में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, हसदेव अरण्य के मामले को लेकर आज पूरे देश में रोष है।  छत्तीसगढ़िया के बारे में बात करने वाले आज हसदेव मामले पर चुप क्यों है। हसदेव में 4 लाख पेड़ कटेंगे। हसदेव में 55 लाख मीट्रिक टन कोयला है। उहोंने कहा  अपने नेता को उपकृत करने लिए छोटा भाई बलि पर चढ़ा रहा है। उन्होंने  सरकार से पूछा  आक्सीजन की ज्यादा जरूरी है या कोयला। अब इस मामले में सरकार का क्या फैसला होगा ये  समय ही बताएगा।  फिलहाल तो सरकार भी ग्रामीणों के पक्षों। 

MadhyaBharat 7 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.