Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
पंचायत चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन के परिणाम
पंचायत चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन के परिणाम

 

सीएम शिवराज ने कहा ये आनंद  का क्षण 

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  पंचायत चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की बात कही। जिसके रिजल्ट अब सामने आने लगे हैं।  सीहोर, धार हरदा  सहित प्रदेश के कई जिलों में  नामांकन पत्रों की जांच के बाद समरस पंचायत  की स्थिति बनी है। शिवराज ने इसको लेकर कहा कि   यह मेरे लिए आनंद और हर्ष का क्षण है कि पंचायत चुनाव में मध्य प्रदेश समरस पंचायतों की दिशा में आगे हो रहा है। यह समाज में आ रहे सकारात्मक परिवर्तन का परिचायक है। साथ ही महिला सशक्तीकरण का भी उदाहरण है। सीएम शिवराज ने  पहले नामांकन-पत्रों की जांच के बाद सामने आई स्थिति पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि  हम सबका ध्येय केवल विकास और जनकल्याण है। मुझे खुशी है हमारी समरस पंचायतें और हम सभी इस दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। हमारी बहनें बढ़ें, पंचायतें बढ़ें और मध्य प्रदेश विकास के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दे, मेरी यही कामना है। चुनाव में बुरहानपुर जिले की खकनार जनपद क्षेत्र की मांजरोद खुर्द पंचायत में बीते साठ साल से बिना किसी चुनाव के ग्राम पटेल और बाद में सरपंच चुनने की परपंरा कायम थी। इस बार इस पंचायत की महिला सरपंच सहित सभी 12 पंच पदों पर निर्विरोध महिला प्रतिनिधि बनने जा रही हैं। सीहोर के विकासखंड भैंरूंदा की ग्राम पंचायत ससली, बड़नगर, अम्बाजदीद, मोगराखेड़ा, कोसमी और लावापानी में सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है। यहां सरपंच पद के लिए एक-एक उम्मीदवार ही मैदान में हैं। इसी तरह बुधनी विकासखंड में भी मढ़ावन, चीकली और जैत में भी निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है। जैत ग्राम पंचायत मुख्यमंत्री का पैतृक गांव है। धार जिले की कुक्षी तहसील की नवादपुरा पंचायत में भी निर्विरोध निर्वाचन होगा। यहां सरपंच और सभी दस पंच पद के लिए एक-एक महिला ने नामांकन पत्र जमा किया है। निर्विरोध पंचायत चुनाव को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कल कहा था कि हरदा में कई पंचायतें निर्विरोध चुनी गई है।  जिससे इन पंचायतों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

MadhyaBharat 8 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.