Since: 23-09-2009
झीरम घाटी नक्सली हमले के साथ कई मामलों में मुख्य आरोपित
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के नक्सल कमांडर माडवी हिड़मा पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस समेत कई नक्सल प्रभावित राज्यों की पुलिस के लिए मोस्टवांटेड नक्सली है। माडवी हिड़मा बस्तर के झीरम घाटी नक्सली हमले के साथ के साथ कई मामलों में मुख्य आरोपित है। यह सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा में भी सक्रिय है। आपको बता दें झीरम घाटी नक्सली हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ला, बस्तर टाइगर के नाम से पहचाने जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा सहित 32 लोगों की मौत हुई थी। यह अबतक का सबसे बड़ा नक्सली हमला किया है। एनआइए ने आंध्र प्रदेश के खूंखार नक्सली नंबाला केशव राव पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। वर्ष 2010 में ताड़मेटला में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 76 जवानों के बलिदान में भी हिड़मा की अहम भूमिका मानी जाती है। वर्ष 2017 में बुरकापाल में हुए हमले में भी हिड़मा ही मास्टरमाइंड था। इस हमले में 25 जवानों का बलिदान हुआ था। बीजापुर में फोर्स पर उसके नेतृत्व में ही हमला हुआ था। इसमें 22 जवान बलिदान हुए थे। हिड़मा की सभी नक्सलाइड गतिविधियों में शामिल होने के चलते वह मोस्ट वांटेड है। और अब उस पर NIA ने ईनाम घोषित कर दिया है।
MadhyaBharat
9 June 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|