Since: 23-09-2009
सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचायें
निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल फूक दिया है। उन्होंने भोपाल से पंचशील नगर से बूथ अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक की। जिसमें पूर्व पार्षदों से लेकर बूथ स्तर के 30 कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने को कहा है।उन्होंने कहा कि जिसे पार्टी टिकट देगी, उसे जीताने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की होगी। हर कार्यकर्ता घर-घर जाए और सरकार की योजनाओं के बारे बताएं। सरकार ने जनता के लिए हित के क्या-क्या काम किए। यह सब आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। शिवराज ने सरकार की योजनाओं की जानकारी वाले पंपलेट लोगों को बांटे। हाथ जोड़ कर आगामी नगरीय निगम चुनाव में भाजपा पर भरोसा जताने का आग्रह किया। लोगों ने शिवराज के ऊपर फूलों की बारिश की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि आपको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है? शिवराज के बूथ स्तर तक जाने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
MadhyaBharat
10 June 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|