Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
पीसीसी चीफ कमलनाथ का शिवराज सरकार पर हमला
पीसीसी चीफ कमलनाथ का शिवराज सरकार पर हमला

 

कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठाए कई सवाल

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। भोपाल के बैरसिया में 12 साल की बच्ची का अपहरण करके उसे यातनाएं दी जाती हैं। कानून व्यवस्था को लेकर बैठक तो खूब की जाती हैं पर परिणाम क्यों नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा  इस पर कोई ध्यान नहीं देता है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अपराधियों में शासन तंत्र का भय खत्म हो गया है।  माफिया और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने के दावे तो सरकार खूब करती है पर हकीकत कुछ और ही है।  स्वास्थ्य सुविधाओं का आलम यह है कि छतरपुर और खरगोन में मरीजों को एंबुलेंस तक नहीं मिलती है। जनता का ध्यान इन मुद्दों पर न जाए, इसलिए सरकार कोई न कोई इवेंट करती रहती है लेकिन अब चुनाव में जवाब देना होगा। इस मौके पर धर, जबलपुर की प्रभा यादव ने कमल नाथ के आवास पर अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ली।  पांच हजार समर्थकों की सूची उन्होंने  पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी है।  आपको बता दें प्रभा के पति भारत सिंह यादव 2018 में जबलपुर जिले के पनागर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं।  और उन्हें 42 हजार वोट मिले थे। इस मौके पर  पूर्व मंत्री तरुण भनोट, लखन घनघोरिया तरुण भनोट  मौजूद रहे ।

MadhyaBharat 11 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.