Since: 23-09-2009
बस्तर संभाग में 16 जून तक अभियान
मलेरिया मुक्त प्रदेश के लिए छत्तीसगढ़ में प्रयास किये जा रहे हैं। बस्तर संभाग के सातों जिलों में 16 जून तक अभियान चलेगा। इस दौरान मलेरिया पाजिटिव पाए गए पांच हजार 37 मरीजों का मौके पर ही इलाज शुरू किया गया। बस्तर जिले में 740, बीजापुर में 935, दंतेवाड़ा में 859, कांकेर में 127, कोंडागांव में 238, सुकमा में 356 और नारायणपुर में 1782 लोग मलेरियाग्रस्त पाए गए। छठवें चरण की जांच के दौरान अब तक पाजिटिव पाए गए 40 प्रतिशत मरीजों में मलेरिया के लक्षण दिखाई दे रहे थे। जबकि 60 प्रतिशत में इसके कोई लक्षण नहीं थे। अभियान में टीबी के लक्षणों के आधार पर संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। बस्तर जिले में 261, बीजापुर में 233, दंतेवाड़ा में 172, कांकेर में 492, कोंडागांव में 437, सुकमा में 231 और नारायणपुर में 213 संदेहास्पद मरीजों की पहचान की गई। इसमें से एक हजार 728 मरीजों के बलगम की जांच कराई गई, जिसमें 64 टीबी पाजिटिव पाए गए। मलेरिया से कई जिलों में जान जा चुकी है। जिसको देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। लोगों की जाँच कर उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है।
MadhyaBharat
11 June 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|