Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस 

नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र पर निशाना 

कांग्रेस के बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को जारी किए गए प्रवर्तन निदेशालय के समन के मुद्दे पर कांग्रेस रविवार को देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजधानी भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा की कल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया है। जहां सभी राज्यसभा सांसद और पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे और राहुल गांधी के साथ कांग्रेस दफ्तर 24 अकबर रोड से ईडी मुख्यालय तक मार्च करेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नेहरू और गांधी परिवार ने कभी भी कोई लोन नहीं लिया उसके बावजूद भी उन्हें बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है इसकी हम निंदा करते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में इस समय डराने धमकाने का माहौल चल रहा है बुलडोजर वाली संस्कृति चल रही है जिसका देश के कानून और संविधान में कहीं जिक्र नहीं है फिर भी मनमाने ढंग से लोगों के घर और मकान तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान इन के लिए कोई मतलब नहीं रखता यह पद की शपथ लेते हैं निष्पक्षता के साथ काम करने का वादा जनता से करते हैं मगर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी पक्षपात कर रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वर्ग विशेष के खिलाफ इन लोगों ने जो अभियान चलाया हुआ है इसका कड़ा विरोध करते हैं। मालूम हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 13 जून को ईडी के सामने पेश होना है।13 जून को राहुल की पेशी पर  कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने अपने सांसदों से कहा है कि वे 13 जून की सुबह दिल्ली में मौजूद रहें।

MadhyaBharat 12 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.