Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
आप ने की प्रदेश भर से 232 प्रत्यशियों की घोषणा
आप ने की प्रदेश भर से 232 प्रत्यशियों की घोषणा

 

आप जल्द ही जारी करेगी मेयर प्रत्याशियों की सूची

 

मध्य प्रदेश में पहली बार नगर निकाय चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने अपने वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है । इस सूची को जारी करते हुए पार्टी ने जानकारी दी कि पार्टी  ईमानदार देशभक्त और इंसानियत से इत्तफाक रखने वाले लोगों को ही नगर निकाय चुनावों में अपना प्रत्याशी बना रही है और प्रत्याशियों का चयन सर्वे के आधार पर निष्पक्ष तरीके से किया जा रहा है। पार्टी ने जानकारी दी कि जल्द ही पार्टी वार्ड प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी करेगी एवं महापौर प्रत्याशियों की सूची को तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके साथ- साथ पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी ने मेनिफेस्टो तैयार करने का कार्य भी लगभग पूर्ण कर लिया है और पार्टी जल्द ही नगर निकाय चुनाव हेतु अपना मेनिफेस्टो भी जारी करेगी। पंकज सिंह ने बताया कि जल्द मेयर के साथ अन्य जिलों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

MadhyaBharat 12 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.