Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
सात साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच खाया
सात साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच खाया

 

पुलिस कर रही है जांच , नगर निगम नहीं चेता 

 

भोपाल के निशातपुरा इलाके में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ।  स्ट्रीट डॉग ने एक सात साल के बच्‍चे रितिक धामोर को नोच डाला। पुलिस ने बताया कि  संजीव नगर आर्मी एरिया थाना निशातपुरा के ध्रुवांचल कालोनी में प्रीति धामोर अपने दो बच्‍चों के साथ रहती थी। वह घरों में काम करती है, उसका पति खंडवा जिला के पंधाना में रहता है। बुधवार रात को रितिक घर के बाहर रोज की तरह साइकिल चला रहा था, मां प्रीति की नींद लग गई। सुबह चार बजे नींद खुली तो देखा रितिक नहीं है, वह परेशान हो गई। पास मे उनका भाई रहता है, वह उसके साथ रितिक को खोजने निकल गई। पास की झाडि़यों में रितिक का शव मिला, जिसे कुत्‍ते नोंच रहे थे। फारेस्ट विभाग की क्रैक टीम घटना स्थल पर मुआयना किया।आसपास के इलाके की सर्चिंग में जुटे वन विभाग सहित जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी। प्रथम दृष्टया जंगली जानवर के हमले की बात आ रही सामने आ रही है। बच्चे की मौत बच्चे के शरीर पर घातक निशान, हड्डियों को चबाने तक के निशान पाए गए हैं जो किसी तेंदुए या लकड़बग्घा के हो सकते हैं । जांच पड़ताल के लिए आसपास के कैमरे उस पर भी निगाह रखी जा रही है । पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।  आपको बताते चलें कि यह पहली बार  नहीं है जब इस तरह कि कोई घटना हुई है। लेकिन नगर निगम प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर  रहा है।  नगर निगम से पहले सोशल लवर आ धमकते हैं।  और नगर निगम की कार्रवाई तक का विरडोह जता देते हैं।

MadhyaBharat 16 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.