Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
राहुल के रेस्क्यू में शामिल लोगों का सम्मान
राहुल के रेस्क्यू में शामिल लोगों का सम्मान

राहुल के रेस्क्यू में शामिल लोगों का सम्मान 

सीएम भूपेश बघेल ने किया सम्मान 

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल के रेस्क्यू में शामिल लोगों का सम्मान किया। सम्मान समारोह का आयोजन सीएम निवास में किया गया।  इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा, देश का यह सबसे बड़ा बचाव अभियान था। चुनौती बहुत बड़ी थी, लेकिन हिम्‍मत और जोश की कोई कमी नहीं थी। सभी ने पूरी ताकत, जोश और होश के साथ काम किया। जहां- जहां जिसकी जरूरत पड़ी लोग और मशीनें उपलब्‍ध होती गई। चट्टान भी रास्‍ते में आया तो उसे भी काटने की व्‍यवस्‍था कर ली गई। लोगों की दुआएं भी साथ थी। बघेल ने  राहुल को बोरवोल से बाहर निकालने वाले अंजारूल की बहादुरी का जिक्र किया। पूर्व मासूम राहुल के सफलतापूर्वक रेस्क्यू पर मुख्यमंत्री ने बचाव दल में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। वहीं इस दौरान जांजगीर कलेक्‍टर जितेंद्र शुक्‍ला, बिलासपुर आइजी रतनलाल डांगी और एसपी विजय अग्रवाल ने बचाव अभियान की विस्‍तार से जानकारी दी। इस दौरान रेस्‍क्‍यू अभियान में शामिल सभी जांबाजों ने अपने अपने अनुभव साझा किए। आपको बताते चलें पूरे मसले पर सीएम भूपेश बघेल लगातार नजर बनाये हुए थे।  उन्होंने प्रशासन को हर संभव मदद करने की निर्देश दिया था।  राहुल के रेस्क्यू ऑपेरेशन में रेस्क्यू टीम ने काफी मसक्कत की और राहुल को बचाया जा सका। 

 

MadhyaBharat 16 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.