Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
नेशनल हेराल्ड में कांग्रेस का विरोध
नेशनल हेराल्ड में कांग्रेस का विरोध

 

दिल्ली कार्यालय पर मारपीट का विरोध 

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है , वहीं कांग्रेस में इसका  विरोध लगातार किया जा रहा है। इसका विरोध रायपुर से लेकर दिल्ली तक किया जा रहा है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस मुख्यालय के प्रदर्शन में शामिल हुए। रायपुर में मंत्री शिव डहरिया ने राजीव भवन में पत्रकारवार्ता में कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस के प्रवेश पर विरोध दर्ज कराया। अब कांग्रेस गुरुवार को केंद्र सरकार के खिलाफ ब्लाक स्तर पर प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रपति को इसके विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। डहरिया ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर आई है। इनका चरित्र आलोकतांत्रिक तो था ही, अब यह क्रूर भी हो चुके हैं। एआइसीसी दफ्तर के अंदर दिल्ली पुलिस ने घुसकर लाठीचार्ज किया। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी एआइसीसी दफ्तर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। आपको बता दें दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और मीडिया  लोगों के साथ भी बदसलूकी की।  जिसको लेकर कांग्रेस के नेता केंद्र सहित बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।  पीएम मोदी और अमित शाह पर भी कांग्रेस नेताओं ने सवाल खड़े किये हैं। 

MadhyaBharat 16 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.