Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
पेट्रोल डीजल के लिए सीएम का केंद्र पर निशाना
पेट्रोल डीजल के लिए सीएम का केंद्र पर निशाना

 

सीएम भूपेश बघेल ने कहा इससे महंगाई और बढ़ेगी

पेट्रोल डीजल की कमी अब छत्तीसगढ़ तक पहुँच गई है।  हाल ही में देखा गया है की राजस्थान में भी पेट्रोल डीजल की कमी के चलते कई पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए। अब छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल डीजल की किल्लत होने लगी है। जिसको  लेकर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इससे महंगाई और बढ़ेगी। इस समय खेती किसानी का सीजन है इसलिए किसानों को भी समस्या होगी। बघेल ने कहा कि उनसे चर्चा करके समस्या को समझने और उसके समाधान की दिशा में प्रयास किया जाएगा।  पेट्रोल डीजल की आपूर्ति में आ रही अपनी समस्याओं को लेकर एचपी पेट्रोल पंप के डीलर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे।गौरतलब है कि छत्‍तीसगढ़ में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड यानी HPCL के आधे से अधिक पेट्रोल पंप इन दिनों ईंधन नहीं होने से बंद पड़े हैं।  कंपनी के डीलर पैसे एडवांस दे चुके हैं, उसके बाद भी सात दिन इंतजार करना पड़ रहा है। इसके चलते दूसरी कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर दबाव बढ़ गया है।  एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों में माह भर से आपूर्ति प्रभावित है। आपको बता दें की रूस यूक्रेन युद्ध के बीच पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि हुई थी।  हालांकि रूस ने भारत को सस्ता पेट्रोल दिया।  लेकिन हाल ही में  खबर आई की रूस ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए। भारत में पेट्रोल डीजल के लिए रूस की तेल कंपनियों से समझौता हुआ है।  लेकिन सभी कंपनियों के साथ ऐसा नहीं है।  और हाल ही में पेट्रोल डीजल को लेकर कई तेल कंपनियों ने दाम घटने से नाराजगी जाहिर की।

MadhyaBharat 17 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.