Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
सांसद प्रज्ञा को जान से मारने की धमकी
सांसद प्रज्ञा को जान से मारने की धमकी

 

अज्ञात ने कहा कि तुम्हारी हत्या कर देंगे

 

भोपाल की सांसद  साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शुक्रवार रात को अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिली है। वह रात एक बजे अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर नगरीय चुनाव को लेकर चर्चा कर रहीं थीं। तभी उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से वाट्सएप काल आया।  जिसे उन्होंने उठाया तो फोन करने वाले ने उनसे पूछा कि क्या वह प्रज्ञा बोल रही हैं। इस पर उन्होंने हां जबाव दिया तो फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारी हत्या कर देंगे। इस पर प्रज्ञा ने कारण पूछा तो जबाव मिला कि तुम एक्शन क रिएक्शन देख लेना। धमकी देने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डान दाउद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया है। इस मामले की सांसद प्रज्ञा ने टीटीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ जान से मारने धमकी देने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात आरोपित की पहचान करने में जुट गई है। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फोन पर जान से मारने की धमकी, बोला- इकबाल कासकर का आदमी हूं, छोड़ूंगा नहीं।  सांसद ने दिया जबाव, दम है तो कर देना कत्ल, मुसलमान क्या अमृत बरसाते हैं... फ़ोन पर अज्ञात कॉल  प्रज्ञा सिंह ठाकुर बोल रही हो।सांसद - हां बोल रही हूं।अज्ञात - तुम्हरी हत्या कर देंगे।सांसद - तुम कौन बोल रहे हो।अज्ञात - इकबाल कासकर का आदमी बोल रहा हूं।सांसद - यह कासकर कौन है और कहां के हैं।अज्ञात - देख लो मैडम आपको मालूम पड़ेगा। सांसद - यह कासकर कौन है मेरी हत्या क्यों करोगे। यह बताना जरा। अज्ञात - तुम एक्शन का रिएक्श देख लेना।सांसद - हत्या कर देना, लेकिन कारण क्या है। अज्ञात - मुसलमान पर जहर उगलती हो, उन्हें ही टारगेट करती हो। सांसद - तो क्या मुसलमान अमृत बरसाते हैं, हमने ऐसा क्या कहा तुमको तकलीफ हो गई। अज्ञात - इसका तुमको मालूम पड़ेगा। सांसद - तुम मेरी हत्या कर दोगे तो कहां से मालूम पड़ेगा।अज्ञात - मुझे सूचना देनी थी, जो दे दी। सांसद - दम रखते हो तो कत्ल कर देना, लेकिन क्या तकलीफ हो गई।अज्ञात - हमारा जो आदमी मारेगा वो तुमको बता देगा। सांसद - अगर तुम मुझे मार दोगे तो हमें कैसे बताओगे, पता कैसे चलेगा। नशे में बोल रहे हो क्या। जवाब - नशे में हम क्यों बोलेंगे। तुम्हारी हत्या होने वाली है। तुम्‍हें सूचना देनी थी, दे दी। सांसद - मारने वाले हो तो सामने आकर बोलो। तुम्हारे अंदर जिगरा है तो सामने आकर बोलो भैया।

जवाब - सामने आकर मारेंगे, तब देख लेना जिगरा है कि नहीं। आपको बता दें इकबाल कासकर डान दाउद का भाई है। वह 2017 में दर्ज किए गए तीन मामलो की वजह से जेल में बंद है। यह मामले जबरन उगाही से जुड़े हैं इसमें कासकर पर मकोका लगा है। वह अपने भाई के साथ मिलकर डी कंपनी की गतिविधियों का संचालन करता है। उसका नेटवर्क मुंबई में फैला हुआ है।

MadhyaBharat 18 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.