Since: 23-09-2009
प्रशासन की इस कार्रवाई से किसानों में नाराजगी
नए रायपुर में किसान आंदोलन पिछले 166 दिनों से चल रहा है। लेकिन अब आंदोलन में शुक्रवार को एक नई घटना हुई। रायपुर विकास प्राधिकरण ने किसानों के तंबू को उखाड़ दिया। आपको बता दें प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। आपको बताते चलें अप्रैल के अंतिम सप्ताह में एनआरडीए कार्यालय के सामने धरना दे रहे किसानों को जबरदस्ती हटा दिया गया था। प्रशासन ने किसानों का टेंट और तंबू जब्त भी कर लिया था। प्रशासन ने एक बार फिर उन्हें नए धरना स्थल से भी हटा दिया है। किसानों का सामान जब्त कर लिया गया है। जिसको लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने प्रशासन के इस कृत्य की घोर निंदा की है। उत्तम जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा बार-बार उजागर हो रहा है। किसान के लिए भूपेश सरकार का रवैया बहुत ही क्रूर और अपमानजनक है। किसान के बार-बार आग्रह के बाद भी उनकी सुध लेना तो दूर की बात सिर्फ उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का कहना है की वो अन्याय के खिलाफ किसानों के साथ है। आप किसानों के साथ है। प्रशासन की इस तरह मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसानो को उनका हक़ देना होगा।
MadhyaBharat
18 June 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|