Since: 23-09-2009
मानसून आने से तापमान में गिरावट
छत्तीगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ी है। मौसम विज्ञानियों की माने तो अगले तीन दिनों में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मानसून पहुंच जाएगा। मानसून गुरुवार को दुर्ग पहुंचा। इसके साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। दोपहर की तपिश से भी थोड़ी राहत मिली है। गर्मी से राहत मिलने से लोगों को ख़ुशी हुई। बसना, बिलाईगढ़ में तीन सेंटीमीटर, दंतेवाड़ा में दो सेमी, मुंगेली, सरायपाली, सारंगढ़ में एक-एक सेमी और अन्य कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक तापमान महासमुंद में 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 36.4 डिसे रहा। मानसून के चालते कई क्षत्रों में बारिश के आसार हैं। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन इस दौरान आद्रता बढ़ेगी।
MadhyaBharat
18 June 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|