Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है : शिवराज.   मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान.   छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया मतदान.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
सीएम शिवराज सिंह का कांग्रेस पर निशाना
सीएम शिवराज सिंह का कांग्रेस पर निशाना

 

कांग्रेस ने अपराधियों को ही नेता जनप्रतिनिधि बनाया 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने अपराधियों को ही नेता जनप्रतिनिधि बनाने का काम किया है। बीजेपी साफ़ सुथरी  राजनीति की पक्षधर है। हमारे नेता पीएम  नरेंद्र मोदी और  हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष  पर पार्टी का निर्देश और फैसला है कि "हम राजनीति का अपराधीकरण नहीं होने देंगे। इसलिए *जैसे ही इंदौर के टिकट का संज्ञान में आया कि, किसी आदतन अपराधी के परिवार को टिकट मिला है। शिवराज ने कहा 

मैंने, प्रदेश अध्यक्ष जी ने, संगठन महामंत्री जी ने बात की और तत्काल उस टिकट को निरस्त किया।आगे भी अगर ऐसी कोई बात संज्ञान में आयेगी तो, यह बात पक्की है कि, भारतीय जनता पार्टी किसी आदतन कुख्यात अपराधी को जनप्रतिनिधि के पद पर प्रतिष्ठित नहीं करेगी हम तुरंत एक्शन लेंगे। सार्वजनिक जीवन में जनता से चुने हुए प्रतिनिधि लोक सेवा,जन कल्याण और विकास के लिए होते हैं। वहां अपराधियों को कोई स्थान नहीं है, हां कोई राजनीतिक मामले हैं आदतन अपराधी नहीं है, कई बार लड़ाई झगड़ा आपस में हो जाता है। मैं कुख्यात आदतन अपराध की बात कर रहा हूं कई बार परिवारों में सामान्य मामले होते हैं वैसी कोई परिस्थिति है या कहीं कोई घटना हो गई अपराधी नहीं हैं या राजनीतिक मामले हो गए मैं उनकी बात नहीं कर रहा हूं वो मामले अलग हैं। लेकिन कुख्यात आदतन अपराधी जो लगातार गड़बड़ करते हैं, जिनके खिलाफ ऐसे बड़े केसेस हैं, जुआं, सट्टा, अनैतिक गतिविधियां में लिप्त हैं उसे भारतीय जनता पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं बनाएगी और अगर कहीं बना होगा तो उसे भी वापस ले लेगी। गौरतलब है कि निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

MadhyaBharat 20 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.