Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है : शिवराज.   मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान.   छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया मतदान.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
मंत्री नरोत्तम मिश्रा का भारत बंद को लेकर कांग्रेस पर तंज
मंत्री नरोत्तम मिश्रा का भारत बंद को लेकर कांग्रेस पर तंज

 

अपने 'वीर जी' को बचाने प्रियंका वाड्रा अग्निवीर का सहारा ले रहीं 

 

गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने अग्निपथ योजना के विरोध में बुलाए गए भारत बंद पर राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा  कि अपने 'वीर जी' को बचाने के लिए प्रियंका वाड्रा अग्निवीर का सहारा ले रहीं हैं। मध्य प्रदेश में  भारत बंद का कोई असर नहीं है। 'अग्निपथ' को लेकर जो भ्रम फैलाया‌ जा रहा है, उसे रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान देकर दूर कर दिया है। कांग्रेस के बुजुर्ग नेता युवाओं को आगे नहीं आने दे रहे हैं। इसलिए नगरीय निकाय चुनाव में बुजुर्ग कांग्रेस के खिलाफ युवा कांग्रेस ने बगावत कर दी है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा गृहमंत्री ने कहा कि बालाघाट जिले के बहेला थाना इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 इनामी नक्सली मारे गए हैं। हाक फोर्स ने मुठभेड़ में नक्सलियों के डिवीजनल कमेटी के मेंबर और 15 लाख के इनामी नक्सली नागेश और 8-8 लाख के इनामी एरिया कमांडर नक्सली मनोज और रामे को ढेर किया है। मिश्रा ने पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है ।नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि  मध्य प्रदेश भाजपा सभी नगर निगमों में जीत दर्ज करने जा रही है। पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है। पार्टी संगठन ने टिकटों को लेकर भी अपनी राय स्पष्ट कर दी है। कोरोना को लेकर उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए केस आए हैं, वहीं 56 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 435, संक्रमण दर 0.98 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है।   

MadhyaBharat 20 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.