Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
माओवादियों के हमले में सीआरपीएफ बल के 3 जवान बलिदान
माओवादियों के हमले में सीआरपीएफ बल के 3 जवान बलिदान

 

हमले में कई जवान घायल  उपचार जारी 

 

 

छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे ओडिशा के नुआपड़ा जिले के बोडेन थानाक्षेत्र अंतर्गत सहजपानी गांव के पास माओवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान बलिदान हो गए। इस हमले में कई जवान घायल हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है। इनमें से एक से दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बलिदान हुए जवानों में एएसआई शिशुपाल सिंह, एएसआई शिवलाल और कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं। एएसआई शिशुपाल सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के ग्राम लालगढ़ी अगराना, एएसआई शिवलाल हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम पैगा और कांस्टेबल धर्मेंद्र बिहार के रोहतास जिले के ग्राम सराया के निवासी थे। तीनों जवान सीआरपीएफ की जी-19 बटालियन की रोड ओपनिंग पार्टी का हिस्सा थे। लंबे समय बाद माओवादियों ने जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जवान भैंसादानी कैम्प से नए खुले पाटधरा कैम्प जा रहे थे। इस दौरान घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। माओवादियों ने ग्रेनेड लांचर से हमला किया था। इससे पहले की जवान संभल पाते एएसआई शिशुपाल सिंह, एएसआई शिवलाल व कांस्टेबल धर्मेंद्र फायरिंग की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही तीनों वीरगति को प्राप्त हो गए।

MadhyaBharat 22 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.