Since: 23-09-2009
सीएम शिवराज ने कहा भारत के इतिहास में पहली बार हुआ
एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे प्रधानमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत मध्य प्रदेश के सभी आदिवासी जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज और पार्टी के अन्य नेता आदिवासी रंग में रंगे नजर आए। कार्यक्रम के लिए मंच पर पहुंचने से पूर्व सीएम शिवराज और वीडी शर्मा आदिवासी लोक-कलाकारों के साथ जनजातीय लोक-संगीत की धुनों पर उनके साथ खूब नाचे। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जनजातीय वर्ग की महिला द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च पद का दायित्व मिला है। कांग्रेस ने जनजातीय वर्ग का केवल शोषण किया है, उन्हें केवल वोट बैंक का साधन माना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार मिलकर जनजातीय वर्ग को उनका सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। मध्यप्रदेश में धीरे-धीरे पेसा एक्ट लागू किया जा रहा है। जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण कल्याण के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। द्रौपदी मुर्म के राष्ट्रपति प्रत्याशी बनने को लेकर भाजपा में ख़ुशी का माहौल है।
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2022 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |