Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मध्यप्रदेश में तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना.   चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों की बस पलटी.   हिंदू लड़की को घर में बंधक बनाकर दरिंदगी करता रहा अयान पठान.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है : शिवराज.   मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
1 जून से अब तक 3 इंच बारिश
1 जून से अब तक 3 इंच बारिश

 

बारिश के स्थान पिछले साल की तुलना में बदले 

मानसून के चलते मध्यप्रदेश में 1 जून से अब तक 3 इंच बारिश हो चुकी है। जिससे जून का  कोटा पूरा हो चुका है। पिछले साल 1 जून से 30 जून तक प्रदेशभर में सामान्य से 35% तक ज्यादा बारिश हुई थी। जून 2021 में भोपाल में सामान्य से 143%, इंदौर में 8% ज्यादा पानी गिर गया गया था। लेकिन, इस बार भोपाल में अब तक 2 इंच बारिश ही हुई है, जो जून के कोटे से 1 इंच यानी 30% कम है। इंदौर में 3 इंच की जगह 2 इंच भी पानी नहीं गिरा। यह सामान्य से करीब 41% कम है। सबसे ज्यादा श्योपुर में सामान्य से 190% ,और विदिशा में 100% ज्यादा पानी गिर चुका है। श्योपुर में डेढ़ इंच की तुलना में 4 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। विदिशा में 3 इंच बारिश होना चाहिए थी, लेकिन अब तक 6 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक प्रदेश के सिर्फ 15 शहरों में ही सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है।मंडला और सतना में 1-1 इंच पानी गिर चुका था। भोपाल और खंडवा में आधा-आधा इंच बारिश हुई। धार, गुना, रतलाम, मलजखंड, सागर, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़ और ग्वालियर में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई।

 

MadhyaBharat 23 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.