Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
नहरपारा सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी
नहरपारा सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी

सड़क के चौड़ीकरण से  ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात 

रायपुर में नहरपारा सड़क के चौड़ीकरण के लिए नहरपारा विकास समिति के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद रमेश आहूजा समेत पदाधिकारी 15 वर्ष से संघर्ष करते आ रहे थे। रायपुर नगर निगम की महापौर परिषद ने पिछले दिनों बैठक में नहरपारा सड़क चौड़ीकरण की जद में जिन प्रभावित छह परिवारों के मकान, दुकान आ रहे हैं, उन्हें मुआवजा के तौर पर शासन की ओर से स्वीकृत दो करोड़ रुपये देने का फैसला लिया। शहर की नहरपारा सड़क का चौड़ीकरण करने का रास्ता 15 वर्ष बाद साफ होने से राजधानी के 50 हजार लोगों को राहत मिलेगी। चौड़ीकरण की जद में आ रहे छह प्रभावितों को दो करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने नगरीय निकाय मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया को पत्र लिखा है, ताकि जल्द से जल्द मुआवजा देकर काम शुरू किया जा सके। संभावना है कि एक महीने के भीतर चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण होने  जनता को भारी राहत मिलेगी।  ट्रैफिक के साथ अन्य सुविधाएँ भी बढ़ेंगी।  

MadhyaBharat 26 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.