Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कार्ययोजना बनायें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कार्ययोजना बनायें

 

अपने बूथ पर पार्टी के पक्ष में 51 प्रतिशत मतदान करवाना है

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा बूथ विस्तारक अभियान में हमने प्रत्येक बूथ को जीतने और नगर विजय का संकल्प लिया था। उसे बूथ पर चरितार्थ करने का समय आ चुका है। हर वोट भाजपा को मिले इसकी कार्ययोजना बनाएं और उसे पूरा करने में जुट जाएं। उन्होंने  आडियो के माध्यम से ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा एवं उज्जैन नगर निगम के त्रिदेव  से संबोधित किया।  उन्होंने कहा मतदान के दिन पार्टी की विजय का माहौल बूथ पर बनना चाहिए। शर्मा ने कहा कि हमें प्रत्येक बूथ पर माइक्रो मैनेजमेंट करना है। बूथ के पन्ना प्रमुख और बूथ समिति का प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय रहे। बूथ के सारे कामों की निगरानी बूथ के त्रिदेव संभालें। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमें बूथ के जो वोट नहीं मिले, इस बार वे मिलें, उसके लिए क्या प्रयास हो सकता है? छह और 13 जुलाई को मतदान होगा, प्रत्येक बूथ पर इसके पहले की व्यापक तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षा होने के कारण मतदान प्रभावित न हो, इसके लिए हमें अपने बूथ पर रहने वाले बुजुर्गों को मतदान केंद्र तक ले जाना है। अपने परिवार के सदस्यों के वोट पहले डलवाएं। पार्टी समर्थक वोट डालने से वंचित न रहे इस बात पर बूथ टोली विशेष ध्यान दें। हमें इस बार अपने बूथ पर पार्टी के पक्ष में 51 प्रतिशत मतदान करवाना है। गौरतलब है कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार में पूरा दम लगाकर रखा है।  नगरीय निकाय चुनाव में बूथ स्तर को मजबूत किया जा रहा है। 

MadhyaBharat 4 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.