Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
छत्‍तीसगढ़ में कोरोना के मामले बढे
छत्‍तीसगढ़ में कोरोना के मामले बढे

 

प्रदेश में 258 नए मरीज मिले

 

छत्‍तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार  बढ़ रहे हैं।  प्रदेश में 258 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। एक दिन में चार माह बाद  सर्वाधिक 3 लोगों की मौत हुई है।  दुर्ग में 45, रायपुर में 40, बिलासपुर में 29, राजनांदगांव में 23, बेमेतरा में 20, जांजगीर चांपा में 10, बलौदाबाजार में 17 समेत अन्य जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। रायपुर, जांजगीर चांपा और कांकेर में एक-एक मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में 10 हजार से अधिक सैंपल जांच में पाजिटिविटी दर 2.53 % है। महामारी नियंत्रण के संचालक डाक्टर सुभाष मिश्रा ने बताया कि बदलते मौसम में बीमारियां बढ़ने की आशंका बनी रहती है। बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल जाकर चिकित्सक से संपर्क करें। जिन्होंने कोविड का टीका और बूस्टर डोज लगवाई है, वे समय रहते खुद को टीकाकृत कर अपने और अपने परिवार को संक्रमण से बचाएं। इस मौसम में सर्दी-खांसी आम है, ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय जागरूक रहने की आवश्यकता है। सभी मास्क का प्रयोग करें और सार्वजनिक स्थलों पर सतर्क रहें। आपको बता दें कोरोना से बचाव के लिए राज्य में अब छह माह में सतर्कता डोज लगेगी। केंद्र सरकार से निर्देश के बाद राज्य में लागू कर दिया गया है। दूसरी डोज लगे जिनके छह माह पूरे हो चुके हैं, वह लगवा सकते हैं। बता दें कि सतर्कता डोज के लिए नौ माह का इंतजार करना पड़ रहा था। वहीं  स्वास्थ्य, पुलिस, सफाई कर्मी, शासकीय कर्मचारियों समेत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को निश्शुल्क सतर्कता डोज टीकाकरण केंद्रों में लगाई जा रही है। जबकि, सामान्य लोगों को सतर्कता डोज निजी अस्पतालों में जाकर लगवाना है। 

MadhyaBharat 10 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.