Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
मप्र में भारी बारिश से नदियां उफान पर
मप्र में भारी बारिश से नदियां उफान पर

 

नदी के किनारे रहने वालों को चेतावनी जारी 

 

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है।  भारी वर्षा के कारण नर्मदा, बेतवा सहित अन्य नदियां उफान पर हैं। मप्र सरकार ने नदी के किनारे रहने वालों को चेतावनी जारी की है। विदिशा में बीती रात साढ़े तीन घंटे में आठ इंच वर्षा हुई और कई स्थानों पर पानी भर गया। कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत और बचाव के कार्य चल रहे हैं। गृह और राजस्व विभाग ने सभी कलेक्टरों को स्थिति पर नजर रखने और आपदा प्रबंधन टीम को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।  गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने स्टेट कमांड सेंटर का अवलोकन कर आपदा प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नदी किनारे अलर्ट जारी किया है। बीते दो दिन से हो रही वर्षा के कारण नर्मदा, बेतवा सहित अन्य नदियां उफान पर हैं। विदिशा, हरदा, भोपाल, बैतूल सहित अन्य जिलों में निचले इलाकों में पानी भर गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कहीं भी अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है लेकिन सभी अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश के चलते कई घटनाएं भी सामने आई हैं।  फिलहाल लोगों को सतर्क किया गया है।  और प्रशासन को नजर बनाए रखने के निर्देश जारी किये गए हैं। 

MadhyaBharat 12 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.