Since: 23-09-2009
राज्य सरकार ने नियमित टीकाकरण अभियान चलाएगी
मध्य प्रदेश में 4. 5 करोड़ लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य है। शुक्रवार को पहले दिन सिर्फ 75 हजार लोगों ने ही सतर्कता डोज लगवाई है। 75 दिन में 18 साल से ऊपर के सभी को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार ने नियमित टीकाकरण अभियान के साथ ही प्रदेश में छह महाअभियान चलाने का निर्णय भी लिया है। पहला महाअभियान 27 जुलाई का चलेगा। इसकी तैयारी अभी शुरू हो गई है। राज्य टीकाकण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि पिछले महाअभियानों में बड़ी सफलता मिली थी। इस बार भी जनसहयोग से एक दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई, 3 अगस्त, 17 अगस्त, 31 अगस्त और 28 सितंबर को महाअभियान होगा। हालांकि, टीकाकरण अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद भी ज्यादा लोग बचे रह गए तो बाद में भी अभियान चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए इस बार छोटे-छोटे अस्पतालों को भी केंद्र बनाया है। इनमें संजीवनी क्लीनिक और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल हैं। सतर्कता डोज लगवाने के लिए जरूरी है कि दूसरी डोज छह महीने पहले लग चुकी हो। जिस वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगी है वही सतर्कता डोज में भी लगाई जाएगी। सतर्कता डोज अभियान का शुभारंभ 21 जुलाई से होगा। अभी आचार संहिता के चलते यह नहीं हो पा रहा है। सभी को सतर्कता डोज लगवाने का प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। जागरूक करने के लिए जिला स्तर से लेकर गांव तक आपदा प्रबंधन समूहों को सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा।
MadhyaBharat
16 July 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|