Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
टीएस सिंहदेव केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे बात
टीएस सिंहदेव केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे बात

 

दिल्ली पहुंचे सिंह देव ,अटकलों का बाजार गर्म 

मंत्री टीएस सिंहदेव पंचायत विभाग से मुक्त करने का पत्र लिखने के बाद अब केंद्रीय नेताओं के सामने अपना पक्ष रखेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद सिंहदेव सोमवार देर शाम दिल्ली रवाना हो गए। सिंहदेव ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर अशोक गहलोत ने 20 जुलाई को अहमदाबाद में बैठक का समय तय किया है। वे दिल्ली होकर अहमदाबाद जाने का कार्यक्रम बना चुके थे। सिंहदेव ने कहा कि कोई नेता दिल्ली जाता है, तो हाईकमान से मिलने का समय मांगता ही है। मैंने भी समय मांगा है, मिलता है तो सभी मुद्दों पर बात होगी। उधर, सिंहदेव के विरोधी विधायक भी विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दिल्ली जाने की तैयारी में है। प्रदेश में ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर जब सियासत गरम हुई थी, तब भी करीब 52 विधायक दिल्ली पहुंचे थे।  कांग्रेस विधायकों ने सिंहदेव पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। इस पर सिंहदेव ने कहा कि सभी अनुभवी विधायक हैं। लंबे समय से राजनीतिक जीवन में हैं। उनका अपना दृष्टिकोण है। अगर उनको लगता है कि यह अनुशासनहीनता है, तो उनको अपनी राय रखने की स्वतंत्रता है। मैंने उस पत्र के माध्यम से बस अपनी मंशा सामने रखी थी। सिंहदेव ने कहा, पिछले दिनों केंद्रीय पंचायती राज मंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे। अपने दौरे की शुरुआत में ही उन्होंने टिप्पणी की थी कि छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास और रोजगार गारंटी में खराब काम कर रहा है। मैं अगर मंत्री हूं तो विभाग के खराब काम का पहला दायित्व मेरा है। सिंह देव को लेकर राजनीती में कई अटकलें लगाईं जा रही है। सिंह देव को चुनाव का आब्जर्वर भी बनाया गया है। वहीं उनके इस्तीफे के बाद अंदरूनी कलह भी सामने आते दिख रही है। 

MadhyaBharat 19 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.