Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम
नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम

 

दो भाजपा, दो कांग्रेस और एक पर निर्दलीय की जीत 

 

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव मतगणना के दूसरे चरण के परिणाम आ  चुके हैं। 5 नगर निगम में महापौर पद के लिए दो में भाजपा, दो में कांग्रेस और एक पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की। मुरैना में कांग्रेस की शारदा सोलंकी, रीवा में कांग्रेस के अजय मिश्रा , रतलाम में भाजपा के प्रहलाद पटेल, देवास में भाजपा की गीता अग्रवाल, और कटनी में निर्दलीय प्रीति सूरी ने जीत दर्ज की। छिंदवाड़ा जिले के परासिया में सबसे रोचक मुकाबला हुआ।  यहां वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस के गगन खंडूजा को भाजपा के अनुज पाटकर ने तीन वोटों से हराया। एआइएमआइएम के तीन पार्षद प्रत्याशी जीते खरगोन में जीते हैं।  6 निकायों में से 3 पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस का कब्जा। खरगोन जिले में खरगोन, बड़वाह, सनावद नगर पालिका, करही, कसरावद व बिस्टान नगर परिषद में पार्षद पद की मतगणना हुई।  खरगोन शहर में 33 वार्डों में एक बार फिर भाजपा जीती है। यहां 19 पार्षद भाजपा के जीतकर आए हैं। वहीं कांग्रेस को महज चार सीटों पर सिमट गई। सात निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। जबकि ओवेसी की पार्टी एआईएमआईएम के तीन प्रत्याशी भी चुनाव जीतने में सफल रहे। दंगों के बावजूद चुनाव में वोटों का धुव्रीकरण का खास असर नहीं हुआ। भाजपा ने चुनाव में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया। पार्टी की यह रणनीति काम आई और चुनाव में पार्टी ने सर्वाधित सीटें जीती। देवास में भाजपा की गीता अग्रवाल ने दर्ज की जीत दर्ज की।  गीता अग्रवाल ने कांग्रेस की विनोदिनी व्यास को करीब 45 हजार वोटों से हराया। कटनी में निर्दलीय महापौर प्रत्याशी प्रीति सूरी की जीत। कटनी से भाजपा की ज्योति दीक्षित 40361को आठवें में राउंड में, निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति संजीव सूरी को 45648 मत प्राप्त हुए हैं। 5287 मत से निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी को विजयश्री हासिल हो गई है। रीवा में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा जीते। रीवा महापौर पद के लिए तेरहवे और अंतिम चरण की गिनती पूरी कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा - कुल मत - 47987

भाजपा से महापौर प्रत्याशी प्रबोध व्यास - कुल मत -37709 .  उज्जैन जिले की दो नगन पालिका व दो नगर परिषद में भाजपा का कब्जा। छिंदवाड़ा में प्रतिष्ठा की लड़ाई में 3 वोट से जीते अनुज पाटकर। 

 

MadhyaBharat 20 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.