Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा रैली में दिए बयान पर बिफरा विपक्ष.   हाई कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व जस्टिस गांगुली ने मांगा ममता बनर्जी का इस्तीफा.   बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी श्रमिक एक्सप्रेस में हुआ ब्लास्ट.   सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुंभाणी का नामांकन रद्द.   ममता सरकार पर बरसे राजनाथ.   कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला किया : नरेन्द्र मोदी.   कार ने बाइक को टक्कर मारी दो युवकों की मौत.   कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय के दामाद का निधन.   हार्वेस्टर पुल से गिरा तीन मृत.   लव जिहाद के मामले में हिंदू यवती के साथ दरिंदगी करने वाले के घर पर चला बुलडोजर.   कार ने बाइक को मारी टक्कर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत.   जो नेता खुद जीतने में सक्षम न हो वो कांग्रेस को क्या जिताएंगेः शिवराज.   नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा दो-तीन वर्षों में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे : अमित शाह.   मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास : नड्डा.   नक्सलियों के प्रेशर आईईडी विस्फोट से ग्रामीण युवक की मौत.   रायपुर : प्रदेश में आंधी के साथ बारिश की संभावना.   आज का भारत आतंकवाद और नक्सलवाद के सामने घुटने नहीं टेकता: आदित्यनाथ.   बीजापुर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर.  
पूर्व सीएम कमलनाथ की मेहनत रंग लाई
पूर्व सीएम कमलनाथ की मेहनत रंग लाई

 

छिंदवाड़ा के साथ जीते 5 महापौर पद 

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ माना जाता है छिंदवाड़ा। जहां लगातार चुनाव में सफलता मिल रही है। महापौर और 11 निकाय में से अब 7 पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद भी कांग्रेस जीतने की तैयारी में है। यही वजह है जिले को भाजपा मुक्त प्रचारित किया जा रहा है, कमल नाथ का छिंदवाड़ा मॉडल भी जीत की वजह बताया जा रहा है। हाल ही में घोषित चुनवा परिणाम भी इसकी गवाही दे रहे है। 9 निकायों के परिणाम में 6 में कांग्रेस की परिषद बनने जा रही है। पिपला, लोधीखेड़ा, न्यूटन, चादामेटा, बड़कुही, चांद में कांग्रेस की परिषद बनने जा रही है। ये परिणाम भाजपा के लिए चिंताजनक है। हालांकि 25 साल बाद चौरई में भाजपा की वापसी हुई है।  बिछुआ, अमरवाड़ा नगर पालिका में पार्टी फिर से काबिज हुई है, परासिया में भी परिषद बनती नजर आ रही हैं जिसके कारण ये परिणाम पार्टी के लिए संतोष दे सकते है। छिंदवाड़ा नगर निगम में कांटे की टक्कर में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। आर्थिक संकट से जूझ रही छिंदवाड़ा की निकाय में सबकी उम्मीदों को पूरा करना भी बड़ी चुनौती है। चुंगी क्षतिपूर्ति के अलावा आय का कोई जरिया नहीं है। नए टैक्स का बोझ झेलने के लिए जनता तैयार नहीं है। कांग्रेस को भी इस चुनाव परिणाम से सबक लेने की जरूरत है। कमलनाथ की मेहनत रंग लाइ और उन्हें छिंदवाड़ा में जीत हासिल हुई।  इसके साथ ही रीवा , ग्वालियर , मुरैना , जबलपुर जीत हासिल की। 

MadhyaBharat 20 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.