Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन हंगामा
छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन हंगामा

 

पूर्व सीएम रमन सिंह ने पीएम आवास योजना का मसला उठाया

 

मंंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत विभाग से छोड़ने के पत्र को लेकर छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी  जमकर हंगामा हुआ । प्रश्नकाल में पूर्व सीएम रमन सिंह ने पीएम आवास योजना का मसला उठाया। रमन सिंह ने कहा, आवास बन नहीं पाए। आवास नहीं बनने से एक मंत्री इस्तीफा दे देते हैं। रमन सिंह ने कहा, प्रदेश में आवास योजना का हाल बुरा है। कई पत्र हैं ऐसे मेरे पास जिसमें केंद्र की ओर से भी इस योजना को लेकर राज्य को लिखा गया है।प्रश्‍नकाल में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, प्रश्‍न पंचायत विभाग से है और पंचायत मंत्री इस्‍तीफा दे चुके हैं। वहीं आसंदी से विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, उन्होंने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने अपने विभाग को छोड़ दिया है। इस बीच  बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, आप मंत्री की ओर से स्पष्टीकरण दे रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री है। उन्हें बताना चाहिए। मंत्री टीएस सिंहदेव की गैर मौजूदगी में जब मंत्री मो अकबर खड़े हुए तो भाजपा विधायकों ने आपत्ति की। मंत्री टीएस सिंहदेव की ग़ैर मौजूदगी में जवाब देते हुए मंत्री मो अकबर ने कहा, 2019-20 के स्वीकृत आवास के लिए कैबिनेट ने राज्यांश के हिस्से के लिए 762 करोड़ रुपये लोन लेने की स्वीकृति दी गई थी। पंजाब नेशनल बैंक ने सेंशन भी कर दिया लेकिन आरबीआई ने अड़ंगा लगा दिया। वहीं सत्तापक्ष के जवाब से असंतुष्ट और विरोध स्वरुप बीजेपी विधायकों ने वाकआउट किया।

MadhyaBharat 21 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.