Since: 23-09-2009

  Latest News :
महानदी नाव हादसे में अबतक सात शव बरामद.   पहले चरण के चुनाव में ही मतदाताओं ने इंडी गठबंधन को नकार दिया: मोदी.   राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   कांग्रेस प्रत्याशी नीटू के भाई पर गोलियां चलाकर प्राणघातक हमला .   कमलनाथ का छिंदवाड़ा मॉडल खोखला: सीएम डॉ यादव.   मध्यप्रदेश में तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना.   चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों की बस पलटी.   हिंदू लड़की को घर में बंधक बनाकर दरिंदगी करता रहा अयान पठान.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
खेल अधोसंरचना विकास के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल अधोसंरचना विकास के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत

 

भोपाल में 15 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पांचवा हाकी मैदान

 

सरकार ने प्रदेश में खेल अधोसंरचना विकास के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सरकार ने स्वीकृत की गई राशि में नरसिंहपुर, टिमरनी, हरदा, गंजबासौदा, नागौद, रायसेन, नारायणगढ़, आगर मालवा, बीना (सागर), बुधनी (सीहोर) में इनडोर हाल निर्माण के लिए 1 करोड़ 69 लाख रुपये प्रति स्थान के हिसाब से शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इन सभी स्थानों पर उपकरणों के लिए 26 लाख रुपये (प्रति स्थान) स्वीकृत किए गए हैं।भोपाल में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से पांचवा हाकी मैदान तैयार होने के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में कई निर्माण कार्य और खेल उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा छह स्थान गैरतगंज, जोबट, गंजबासौदा, नटेरन, नरयावली और पन्ना में आउटडोर स्टेडियम के लिए 1 करोड़ 37 लाख रुपये प्रति स्थान के हिसाब से स्वीकृत किए गए हैं। उपकरणों के लिए प्रति स्थान 26 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इंटीग्रेटेड स्पोटर्स काम्प्लेक्स के निर्माण के लिए मुड़वारा (कटनी) के लिए नौ करोड़ 98 लाख रुपये, खजुराहो(छतरपुर) के लिए 10 करोड़ तथा मुरैना के लिए नौ करोड़ 82 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। गोटेगांव (नरसिंहपुर) स्टेडियम में पवेलियन एवं मंच निर्माण के लिए दो करोड़ एक लाख रुपये, टीकमगढ़ में हाकी सिंथेटिक एस्टो टर्फ की स्थापना के लिए आठ करोड़ 45 लाख, सिवनी में हाकी सिंथेटिक एस्ट्रो टर्फ की पुनर्स्थापना के लिए चार करोड़ 59 लाख तथा इंडोर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 करोड़ 17 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।

MadhyaBharat 23 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.