Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
यातायात पुलिस के जवान ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
यातायात पुलिस के जवान ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

 

45 लाख रुपये से भरा बैग जमा कराया थाने में 

 

यातायात पुलिस के जवान नीलंबर को  45 लाख रुपये से भरा बैग मिला। बिना किसी लोभ के उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को देकर पैसों की जब्ती करवाई। आरपीएफ को भी गर्वित करने वाली ऐसी एक घटना हुई जिसमें साढ़े तीन लाख के आभूषणों से भरा बैग टे्रन मे लावारिस मिला था। आरपीएफ ने ढूंढकर यात्री को बैग लौटा दिया।छत्तीसगढ़ में यातायात पुलिस के जवान ने एक मिसाल पेश की है। रायपुर यातायात पुलिस के जवान नीलंबर ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की।  जिसको लेकर  मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने जवान की प्रशंसा की है। मुख्‍यमंत्री बघेल ने  कहा, ट्रैफिक आरक्षक नीलांबर सिन्हा जैसे ईमानदार लोग समाज के लिए आज के समय में ईमानदारी का पर्याय हैं। नीलांबर को लावारिस हालत में 45 लाख रुपए से भरा बैग प्राप्त हुआ था, जिसे उन्होंने एसएसपी रायपुर को लौटा दिया। ऐसे ईमानदार व्यक्तित्व समाज के लिए आदर्श हैं। हम सब इनको सलाम करते हैं। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के पास सड़क किनारे लावारिस बैग मिला । जिसमे  दो हजार और पांच सौ रुपये के नोटों के बंडल भरे हुए थे। नीलांबर ने सीधे यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर को फोन करके जानकारी दी। उसके बाद बैग को सिविल लाइन थाने में जमा करवा दिया। जब इस बात की जानकारी आइजी ओपी पाल और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल को मिली तब अपने जवान की ऐसी भावना देखकर वे गदगद हो गए। इन्होंने नीलांबर को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 

MadhyaBharat 24 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.