Since: 23-09-2009
नहीं हुई कोई सुलह खाली हाथ वापस लौटे
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक कलह जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव को दिल्ली से भी राहत नहीं मिली है। दोनों की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात नहीं हुई। मुख्यमंत्री बघेल हिमाचल प्रदेश के नेताओं के साथ मुलाकात करके रायपुर वापस लौट आए। सिंहदेव भी खाली हाथ वापस लौट जायेंगे
सूत्रों की मानें तो सिंहदेव की विधानसभा सत्र तक प्रदेश में वापसी संभव नहीं है। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद थी कि सिंहदेव के पंचायत विभाग छोड़ने और रविंद्र चौबे को पंचायत विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद दिल्ली दरबार में कुछ हल निकल सकता है। सीएम बघेल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बैठक में राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला, सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा सहित हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता मौजूद थे।छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के बाद बघेल शिमला जाएंगे और पार्टी की चुनावी तैयारियों की वास्तविकता को परखेंगे। दिल्ली से लौटने के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई है। मुख्यमंत्री ने रेल के मुद्दे पर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में 50 फीसद की सुविधा को खत्म किया गया है। केंद्र सरकार ने पहले ही एक हजार ट्रेन बंद कर दी है। अब जो सुविधाएं मिल रही थीं, वह भी बंद कर रहे हैं।
MadhyaBharat
25 July 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|