Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है : शिवराज.   मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान.   छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया मतदान.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
अविश्वास प्रस्ताव सदन में होगी चर्चा
अविश्वास प्रस्ताव सदन में होगी चर्चा

 

बघेल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 

छत्तीसगढ़ में  करीब 22 वर्षों के इतिहास में सदन में यह आठवीं बार अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया । विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष ने सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। इस पर बुधवार को सदन में चर्चा होगी। करीब पौने चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी बघेल सरकार के विरुद्ध विपक्ष का यह पहला अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले पेश हुए सातों प्रस्ताव बहुमत के आधार पर गिर गए थे। सत्तापक्ष के संख्या बल को देखते हुए इस बार भी अविश्वास प्रस्ताव गिरने की संभावना ज्यादा है। फिलहाल सदन में  सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर और सत्यनारायण शर्मा शामिल हैं। पिछली सरकार के कार्यकाल में सर्वाधिक तीन अविश्वास प्रस्ताव पेश हुए थे। तब सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष और बघेल विधायक के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे। 2005 में रमन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। तब महेंद्र कर्मा नेता प्रतिपक्ष और बघेल उपनेता थे। 2011 में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष चौबे के नेतृत्व में रमन सरकार के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया था। वहीं विपक्ष में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और धरमलाल कौशिक मौजूद हैं। 

MadhyaBharat 25 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.