Since: 23-09-2009
313 जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव
जिला और जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की जोड़ तोड़ में भाजपा और कांग्रेस जुट गई हैं। प्रदेश की 313 जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव दो चरण में 27 और 28 जुलाई को होना है। भाजपा का दावा है कि अधिकांश जनपद पंचायत में उसके समर्थक सदस्य निर्वाचित हुए हैं, इसलिए अध्यक्ष उनका ही बनेगा। वहीं, कांग्रेस भी अपने समर्थकों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने की बात कर रही है। 27 जुलाई से जिला और जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। भाजपा ने मंत्रियों को गृह और प्रभार के जिलों में अधिक से अधिक पार्टी समर्थक सदस्यों को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने की जिम्मेदारी दी है। जिलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सागर में मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह और गोविन्द सिंह राजपूत ने सदस्यों के साथ बैठक की। वहीं, कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेता सदस्यों के बीच समाजस्य स्थापित करेंगे। जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव 29 जुलाई को कलेक्टर कराएंगे। इसके लिए निर्वाचित सदस्यों का सम्मेलन होगा। जिसमे बीजेपी कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को इसकी जिम्म्मेदारी दे दी है। कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता सदस्यों के बीच समन्वय बनाने का काम कर रहे हैं।
MadhyaBharat
26 July 2022
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|