Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा रैली में दिए बयान पर बिफरा विपक्ष.   हाई कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व जस्टिस गांगुली ने मांगा ममता बनर्जी का इस्तीफा.   बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी श्रमिक एक्सप्रेस में हुआ ब्लास्ट.   सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुंभाणी का नामांकन रद्द.   ममता सरकार पर बरसे राजनाथ.   कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला किया : नरेन्द्र मोदी.   कार ने बाइक को टक्कर मारी दो युवकों की मौत.   कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय के दामाद का निधन.   हार्वेस्टर पुल से गिरा तीन मृत.   लव जिहाद के मामले में हिंदू यवती के साथ दरिंदगी करने वाले के घर पर चला बुलडोजर.   कार ने बाइक को मारी टक्कर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत.   जो नेता खुद जीतने में सक्षम न हो वो कांग्रेस को क्या जिताएंगेः शिवराज.   नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा दो-तीन वर्षों में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे : अमित शाह.   मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास : नड्डा.   नक्सलियों के प्रेशर आईईडी विस्फोट से ग्रामीण युवक की मौत.   रायपुर : प्रदेश में आंधी के साथ बारिश की संभावना.   आज का भारत आतंकवाद और नक्सलवाद के सामने घुटने नहीं टेकता: आदित्यनाथ.   बीजापुर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर.  
पांच लाख सरकारी कर्मचारी की 9 दिनों की हड़ताल
पांच लाख सरकारी कर्मचारी की 9 दिनों की हड़ताल

 

करीब 12 सौ करोड़ से अधिक का राजस्व प्रभावित 

 

छतीसगढ़ में महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर लगभग पांच लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल को पांच दिन से बढाकर नौ दिन की हो गई हैै। हड़ताल के चलते सरकार के खजाने और कामकाम पर बुरा असर पड़ रहा  है।  हड़ताल के कारण करीब 12 सौ करोड़ से अधिक का राजस्व प्रभावित हुआ है। वहीं, जिलों से लेकर मंत्रालय तक करीब 25 हजार से ज्यादा फाइलें जाम हो गई हैं। गैरतलब है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक  ने बताया कि हड़ताल के कारण प्रदेश केसभी सरकारी कार्यालय  बंद हैं। आबकारी, कलेक्टेरेट, तहसील कार्यालयों, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर निगम जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग में तालीबंदी रही है । इसका सीधा असर राजस्व पर पड़ा है।  शासन को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हुई है।सरकारी कामकाज ठप होने का असर अब आम लोगों के काम पर भी पड़ने लगा है। लेकिन सरकार पर हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ रहा है।  कर्मचारियों की मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। फेडरेशन ने इसे सरकार की हठधर्मिता बताया है। अब एक बार फिर फेडरेशन इस पर बैठक करेगा। 

MadhyaBharat 30 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.